फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl's body found in the morning and woman's body in the afternoon

सुबह बालिका और दोपहर में मिला महिला का शव

Sat, 12 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in the morning and woman's body in the afternoon
विंध्याचल। एनडीआरएफ की टीम ने विंध्याचल थाना के गोपालपुर मड़गुड़ा में गंगा में डूबी किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह रामगया घाट पर रामशीला के पास से और दोपहर में महिला का शव रामगया घाट से बरामद हुआ। शव बाहर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार से ही परिजन गंगा घाट के किनारे गंगा में लापता किशोरी और महिला की तलाश में थे।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मड़गुड़ा गोपालपुर गांव निवासी मन्ना बिंद के पुत्र महेश बिंद की शादी थी। बुधवार को बारात जिगना के बिहसड़ा गांव गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बारात लौटने से पहले परिवार की महिलाएं मड़गुड़ा गांव के मल्लहिया घाट पर स्नान करने गईं थीं। स्नान करते समस्या महिलाएं डूबने लगीं। वहां मौजूद महिलाओं और लड़कियों ने साड़ी फेंककर बबिता, रेखा, पूजा, सुनीता, अंशिका को बाहर निकाला। 23 वर्षीय अर्चना बिंद पत्नी मनोहर निवासी मझिहार कोतवाली देहात, 13 वर्षीय अंतिमा पुत्री राजधर निवासी अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी थाना चील्ह डूब गईं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे राम गया घाट पर स्थित राम शीला के पास अंतिमा का शव उतराया मिला। अर्चना का शव एनडीआरएफ टीम द्वारा शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे राम गया घाट से बरामद किया गया। घटना के दूसरे दिन एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रभात राय, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल राम गया घाट पर पहुंचे। परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed