फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies due to falling branch of mango tree

Mirzapur News: आम के पेड़ की डाल गिरने से युवती की मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to falling branch of mango tree
हलिया। थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में बृहस्पतिवार को देर रात को आंधी चलने पर आम बीनने गई युवती पेड़ की डाल गिरने से दब गई। हादसे में युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कला गांव निवासी रामलली चौरसिया अपने पैतृक आवास पथरही बरेज गांव में परिवार सहित रहते हैं। बृहस्पतिवार को देर रात दो बजे के करीब आंधी आई। आंधी आने पर सुनीता (21) पुत्री रामलली की नींद खुल गई। वह आम बीनने के लिए घर के सामने खलिहान की ओर गई, जो हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में पड़ता है। आम बीनने के दौरान पेड़ की डाल युवती के ऊपर टूट कर गिर गई। जिसके नीचे दबने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई। आंधी को देखते हुए मां शांति देवी ने पुत्री को आम बिनने क लिए जाने से मना किया था। उसके वापस न आने पर वह पेड़ के पास गई तो देखा कि सुनीता टूट कर गिरे पेड़ की डाल के नीचे दबी पड़ी है।
विज्ञापन

पुत्री को आम की डाल के नीचे दबा देख मां बदहवास होकर रोने बिलखने लगी। तब तक परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आम की डाल को ग्रामीणों के सहयोग से हटाकर युवती को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सेमरा कलांगांव निवासी रामलली चौरसिया क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित शहीद केसरी सिंह हाईस्कूल में अध्यापक हैं। मृतका सुनीता प्रयागराज जिले के सिरौंठी गांव स्थित पंडित राम कैलाश त्रिपाठी महिला महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा थी। पिता रामलली चौरसिया ने बताया कि जर्जर आम के पेड़ का और हिस्सा कुछ साल पहले ही टूटकर गिर चुका था। पेड़ की एक बड़ी डाल बची थी। जो मौत बनकर पुत्री के ऊपर टूट कर गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल से पुत्री की परीक्षा होनी वाली थी। घटना की जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य राकेश पुंज, भटपुरवा प्रधान शिव गोविंद के अलावा संतोष मिश्र, गड़बड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान पुत्र रजनीश गुप्ता ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से युवती की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed