{"_id":"1e0c9425414e08951f27f2cf9f2cbe86","slug":"general-post-office-launched-the-cbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर में सीबीएस सेवा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर में सीबीएस सेवा का शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग नवीन टेक्नोलाजी के तहत ग्राहकों को अच्छी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधान डाक विभाग के सेंट्रल सर्वर से सीधे जुड़ जाएगा। इससे आनलाइन लेन-देन में सहूलियत होगी।
डाक विभाग के खाताधारकों के खाते 10 नंबरों के हो जाएंगे। ग्राहकों को कंप्यूटराइज्ड पासबुक मिलेगी। यह जानकारी प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सोल्यूशन सीबीएस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर इलाहाबाद परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल एसएफ रिजवी ने दी।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना आईटी मार्डनाइजेशन प्रोजेक्ट 2012 के तहत सीबीएस इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके तहत अब संचय पोस्ट के बजाय फिनैकल साफ्टवेयर पर काम होगा। उन्होंने कहा कि सीबीएस से जुड़ने के बाद एनीव्हेयर एनीटाइम बैंकिंग के तहत सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
जिसके तहत क्रमबद्ध रूप में धीरे-धीरे ग्राहकोें को आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर प्रधान डाकघर के सीबीएस से जुड़ने के साथ इलाहाबाद परिक्षेत्र के सभी आठ प्रधान डाकघर कोर बैंकिंग सोल्यूशन से जुड़ गए।
इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि मंडल में मिर्जापुर प्रधान डाकघर सीबीएस प्रणाली के तहत कार्य करने वाला पहला डाकघर बना है। जिससे मिर्जापुर प्रधान डाकघर के दो लाख 37 हजार से ज्यादा खाताधारक लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 229 डाकघर सीबीएस प्रणाली के तहत कार्य कर रहे हैं। डाक अधीक्षक टीबी सिंह ने कहा कि सीबीएस सुविधायुक्त होने से ग्राहकों को सहुलियत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टमास्टर एलपी सिंह ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र कुमार, अतुल विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, हेमंत कुमार, हिमांशु तिवारी, मनीष कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।