{"_id":"6b0892c5b914985208019c9e","slug":"tb-testing-in-the-first-shift-has-been-stalled-for-three-months-samples-end-up-getting-spoiled-and-patients-are-forced-to-make-repeated-visits-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-165654-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन महीने से पहली शिफ्ट में टीबी की जांच ठप, खराब हो जाते हैं सैंपल, बार-बार बुलाए जाते हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन महीने से पहली शिफ्ट में टीबी की जांच ठप, खराब हो जाते हैं सैंपल, बार-बार बुलाए जाते हैं मरीज
विज्ञापन
जिला क्षय रोग विभाग में जांच के लिए रखा सेंपल। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। टीबी की पहचान के लिए महत्वपूर्ण सीबी नाट जांच जिला क्षय रोग विभाग में कर्मचारियों की अनुपस्थिति और लचर व्यवस्था के चलते प्रभावित हो रही है। करीब तीन महीने से प्रथम शिफ्ट में नियमित जांच नहीं हो रही है। वहीं, पिछले पांच दिनों से दोनों शिफ्ट में जांच प्रभावित है।
जांच के लिए दिए गए बलगम के सैंपल कक्ष में पड़े रह जाते हैं। समय पर जांच नहीं होने से सैंपल खराब हो जाते हैं और मरीजों को दोबारा बलगम का सैंपल देने के लिए बुलाया जाता है। कई मरीज रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।
जिले में टीबी के तीन हजार से अधिक सक्रिय मरीज हैं। संक्रमण फैलने से रोकने और रोग की पहचान के लिए समय पर जांच जरूरी है। सीबी नाट मशीन से होने वाली जांच टीबी की पुष्टि के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अस्पताल व कार्यालय और लालगंज सीएचसी में ही सीबी नाट मशीन से जांच की सुविधा है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार प्रतिदिन 24 जांच होनी चाहिए, लेकिन पिछले तीन महीने से इसका पालन नहीं हो रहा है। प्रतिदिन महज आठ से नौ जांच हो रही हैं।
जिला क्षय रोग कार्यालय में प्रथम शिफ्ट में जांच करने वाले लैब टेक्निशियन के नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण सैंपल रखे रह जाते हैं। जब जांच होती है, तब तक कई सैंपल खराब हो चुके होते हैं। ऐसे में मरीजों को दोबारा सैंपल देने के लिए बुलाया जाता है।
पिछले तीन महीने में 20 से अधिक लोगों को दोबारा सैंपल देना पड़ा है। करीब 10 दिन पहले सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान लैब टेक्निशियन को अनुपस्थित पाया था और वेतन रोकने की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे लैब और सैंपल कक्ष में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
सीबी नाट से समय पर जांच और टीबी की पुष्टि होने पर मरीज संक्रमण से बचाव के उपाय अपना सकते हैं। मास्क का इस्तेमाल और जरूरी सावधानियां बरतकर संक्रमण फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। लेकिन जांच में देरी से मरीजों को परेशानी के साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ सकती है।