फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangster stabbed to death over dispute of 100 rupees in Mirzapur

UP News: खौफनाक... सामान के नहीं दिए 100 रुपये तो गैंगस्टर को चाकू मार कर सिर पर पटका बोल्टर, मौत

Thu, 04 Sep 2025 09:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के टेड़ुआ गांव में 100 रुपये के लिए गैंगस्टर सूरज गिरी की हत्या कर दी गई। दुकानदार ने सामान का पैसा न देने पर दुकान में रखे चाकू से उस पर हमला किया, फिर बोल्डर उठाकर सिर पर पट दिया। जिससे गैंगस्टर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gangster stabbed to death over dispute of 100 rupees in Mirzapur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के टेड़ुआ गांव में बुधवार की दोपहर पान की गुमटी पर 100 रुपये का सामान लेने के बाद गैंगस्टर सूरज गिरी ने शराब पीया। दुकानदार विशाल ने पैसा मांगा तो सूरज ने देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद में विशाल ने दुकान में रखे चाकू से सूरज पर हमला कर दिया। इसके बाद बोल्डर उठाकर सिर पर पट दिया। इलाज के लिए ले जाते समय सूरज की मौत हो गई। सूचना पर एसएसपी, एएसपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किए। आरोपी विशाल को हिरासत में लिया गया है। टेड़ुआ गांव निवासी छोटे लाल गिरी दो दिन पहले वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गांव के बाहर गुमटी में पान की दुकान खोला था। 

विज्ञापन


बुधवार को दिन में साढ़े 12 बजे छोटे लाल पुत्र विशाल गिरी दुकान पर बैठा था। उसका पटिदार और गैंगस्टर सूरज गिरी गुमटी पर पहुंचा। सूरज ने विशाल से 100 रुपये के पान, गुटका व अन्य सामान खरीदकर लोगों को खिलाया। इसके बाद गुमटी के पास बैठकर शराब पीया। शराब पीकर जाने लगा तो विशाल ने उससे पैसा मांगा। सूरज पैसा न देकर धमकाने लगा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद में मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, बुजुर्ग को 10 साल की सजा; स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विशाल ने दुकान में रखा चाकू सूरज के पेट में मार दिया। सूरज जमीन पर गिर गया। इसके बाद विशाल वहां पड़े एक पत्थर के बोल्डर को सूरज के सिर पर पटक दिया। इससे घायल हो गया। सूचना पर सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा घायल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।

लूट, चोरी छिनैती के आठ मुकदमे का आरोपी था सूरज

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक सूरज गिरी अपराधी किस्म का युवक था। उसके खिलाफ वाराणसी के मिर्जामुराद और जीआरपी में लूट, छिनैती, चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। सूरज की मां के मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सूरज का एक भाई नीरज शक्तिनगर में ट्रक चलाता है। सूरज की शादी नहीं हुई थी। वह वाराणसी में रहकर घटनाएं करता था। गांव कभी-कभी आता था। विशाल ने पूछताछ में बताया कि पैसा मांगने पर विवाद हुआ है। सूरज के आपराधिक घटनाओं के कारण परिवार ने नाता तोड़ लिया था। घटना की सूचना देने पर भी लोग आने से कतराते रहे।

क्या बोले अधिकारी
दुकान से 100 रुपये का सामान सूरज ने लिया और वहीं शराब पीया। दुकानदार विशाल ने पैसा मांगा तो विवाद हो गया। विवाद में विशाल ने सूरज को चाकू मारने के बाद सिर पर बोल्डर पटक दिया। अस्पताल ले जाते समय सूरज की मौत हो गई। विशाल हिरासत में है। सूरज के परिजन को सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। -ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed