Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangster Act Invoked Against 10 Accused of Conversion at Gym

Mirzapur News: जिम में धर्मांतरण के 10 आरोपियों लगा गैंगस्टर एक्ट

Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act Invoked Against 10 Accused of Conversion at Gym
जिले के पांच जिम में लड़कियों को ब्लैकमेल कर किया जा रहा था धर्मांतरण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



मिर्जापुर। जिम में लड़कियों से दोस्ती के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने और धर्मांतरण करने मामले में पुलिस ने सभी 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में छह हजार पन्ने की चार्जशीट (आरोप पत्र) पेश कर चुकी है।





देहात कोतवाली में 19 जनवरी को दो युवतियों ने जिम में धर्मांतरण कराने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें केजीएन (ख्वाजा गरीब नवाज) की तीन ब्रांच, बी फिट और आयरन फायर जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर जिम संचालक व ट्रेनर अश्लील वीडियो बनाकर उनसे पैसा वसूलते थे। शारीरिक शोषण करते थे। बुरका पहनाकर, मजार पर ले जाकर कलमा पढ़ाकर धर्मांतरण करने का दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने पहले आठ लोगाे पर प्राथमिकी दर्ज की। चार आरोपी पकड़े गए। इनमें मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर और सादाब को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आयरन फायर जिम के संचालक जीआरपी सिपाही इरशाद और उसके साथी फरीद अहमद को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी इमरान खान के लिए लुक आउट नोटिस जारी हुआ तो वह दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। जांच में लड़कियों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले मौलवी खलीलुर्रहमान के गिरफ्तार किया गया। इसके बाद फरार अशफाक उर्फ लकी अली और उसके मौसेरे भाई साहिल को गिरफ्तार किया। सभी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के बाद जनपद न्यायाधीश के यहां से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने नौ मई को गैंग पंजीकृत किया। इसके बाद सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
देहात कोतवाल अमित मिश्रा की जांच में पता चला की गैंग लीडर इमरान खान साथियों के साथ मिलकर रुपयों के लिए हिंदू लड़कियों को बहलाकर उनका याैन शोषण करता था, फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कराता था। सभी 10 आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अब अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed