फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga water level rising 7.66 cm per hour

Mirzapur News: 7.66 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Mon, 15 Jul 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rising 7.66 cm per hour
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में रविवार से तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। प्रति घंटे 7.66 सेमी की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। शनिवार तक 24 घंटे में 70 सेमी की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही थी।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार की सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 66.48 मीटर पर पहुंच गया। एक दिन पहले शनिवार को गंगा का जलस्तर 64.64 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 76.724 मीटर पर है। आठ अगस्त 2023 को गंगा का जलस्तर 73.66 मीटर पर रिकाॅर्ड किया गया था, जबकि नौ सितंबर 1978 को 80.34 मीटर दर्ज किया गया था। उधर, गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा और तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने रविवार को क्षेत्र में बने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अदलपुरा, मुजाहिदपुर, मगरहा, मुकुंदपुर, पाहो आदि बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed