फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Friendship formed in Ambedkar Nagar jail; robbery planned via WhatsApp.

Mirzapur News: अंबेडकरनगर जेल में हुई थी दोस्ती, व्हाट्सएप पर बनाई लूट की योजना

Wed, 01 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Friendship formed in Ambedkar Nagar jail; robbery planned via WhatsApp.
कछवांं में लूट कांड करने वाले तीन आरोपी। स्रोत- संवाद
24 घंटे में गिरफ्तार हुए सराफा व्यवसायी से लूट के तीन आरोपी, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल
विज्ञापन

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव के सामने रविवार शाम सराफा व्यवसायी से अजय केसरी से असलहा सटाकर दो-दो लाख रुपये के गहने लूटने के मामले में गिरफ्तार तीन गणेश प्रताप सिंह, अमन दुबे और कपिल यादव को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि लूटकांड के मुख्य आरोपी गणेश के खिलाफ आठ मामले पहले से हैं। गणेश लड़की के अपहरण मामले में अंबेडकर नगर जेल में बंद था। वहीं उसकी मुलाकात अवैध असलहा के मामले में जेल गए अंबेडकर नगर निवासी अमन दुबे से हुई थी। दोनों व्हाट्सएप पर संपर्क में थे। उसी के माध्यम से लूट की योजना बनाई थी। कछवां के मंगरवारी वार्ड निवासी सराफा व्यवसायी अजय केसरी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। कछवां-वाया चुनार मार्ग पर बजरडीहा गांव के सामने तीन बदमाशों ने गहने लूट लिए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गणेश प्रताप सिंह निवासी बगहा, चुनार; अमन दुबे निवासी काकरापार, थाना जहांगीरगंज, अंबेडकर नगर और कपिल यादव निवासी मझवां, थाना कछवां को गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीनों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि गणेश लोगों से रंगदारी मांगता है। घटना से तीन दिन पहले वह सोनभद्र में था, जहां किसी की हत्या कर लूट की योजना बनाई थी। लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed