फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four special trains will also stop at Vindhyachal station

Mirzapur News: चार स्पेशल ट्रेनों का भी विंध्याचल स्टेशन पर होगा ठहराव

Wed, 22 Mar 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four special trains will also stop at Vindhyachal station
मिर्जापुर/विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विंध्याचल स्टेशन पर चार स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विंध्याचल स्टेशन पर पहले से ही 16 जोड़ी ट्रेनों को ठहराव हो रहा है। नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए विंध्याचल में दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विंध्याचल स्टेशन पर 16 जोड़ी ट्रेनों का पहले से ठहराव हो रहा है। इसके अलावा रेल प्रशासन ने चार स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च से एक अप्रैल तक विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा। इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या (12141) लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, (15646) गुवाहटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, (15648) गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, (12335) भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले से भी विंध्याचल स्टेशन पर नियमित ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। इनमें (12948) अजीमाबाद एक्सप्रेस, (13201) मुंबई जनता एक्सप्रेस, (22932) क्षिप्रा एक्सप्रेस, (20975) चंबल एक्सप्रेस, (03333) मेमो पैसेंजर, (15483) महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा (18309) मुरी एक्सप्रेस, (22178) महानगरी एक्सप्रेस, (12321) हावड़ा मुंबई मेल, (19046) ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, (12397) महानगरी एक्सप्रेस, (04193) सूबेदारगंज पैसेंजर, (18202) दुर्ग एक्सप्रेस, (15076 ) त्रिवेणी एक्सप्रेस, (15231) गोदिया एक्सप्रेस, (20801) मगध एक्सप्रेस का भी पहले से ठहराव हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed