फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fortunes to turn for the Padri-Dadhiram road; a one-kilometer stretch will be widened.

Mirzapur News: पड़री-दाढ़ीराम मार्ग के बहुरेंगे दिन, एक किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण

Mon, 28 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fortunes to turn for the Padri-Dadhiram road; a one-kilometer stretch will be widened.
बारिश के मौसम में पड़री- दाढ़ीराम मार्ग की हालत।-संवाद।
पड़री। पड़री बाजार स्थित दाढ़ीराम मार्ग की करीब एक किमी सड़क का जल्द चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। ग्रामीणों की मांग और मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के प्रयास के बाद शासन ने सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 8 लाख 62 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था पड़री चौराहे से करीब एक किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कराएगी। शासनादेश के तहत चालू वित्तीय वर्ष में धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। यह मार्ग क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। पड़री में ब्लॉक अस्पताल, थाना, बैंक और बाजार होने से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और छात्र-छात्राएं इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

बारिश में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित होता था। चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक शुचीस्मिता मौर्य ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed