फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh remembered on his birth anniversary

Mirzapur News: जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद

Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh remembered on his birth anniversary
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को कृषि विभाग की ओर से बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के न्यू लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स में किसान सम्मान दिवस एवं मेला का आयोजन हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों के मसीहा के व्यक्तित्व व विचारों को लोगों के बीच रखा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किसानों को परंपरागत खेती साथ-साथ विविधीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए नवीनतम तकनीकी अपनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया। अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र प्रो. श्रीराम सिंह ने बताया कि इस अवसर उत्कृष्ट कार्य करने वालों में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीडीओ विशाल कुमार, उप कृषि निदेशक विकेश कुमार, डॉ. सुधीर, रत्नेश बरनवाल सहित अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, हरिशंकर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed