फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former MP Pt. Umakant Mishra was a symbol of the politics of equal respect for all religions.

Mirzapur News: सर्वधर्म समभाव की राजनीति के प्रतीक थे पूर्व सांसद पं उमाकांत मिश्र

Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former MP Pt. Umakant Mishra was a symbol of the politics of equal respect for all religions.
पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आरंभ करते शशिदेव
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के कठार (बेलन बरौंधा) गांव में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद पं उमाकांत मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें सर्वधर्म समभाव की राजनीति का प्रतीक बताया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी हुई, इसमें विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शुभारंभ उनके चचेरे भाई देवदत्त मिश्र, भतीजे शशिदेव मिश्र एवं इंद्रदेव मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित उमाकांत मिश्र जीवन पर्यंत सर्वधर्म समभाव की राजनीति करते रहे। सांसद रहते हुए उन्होंने लोकसभा में शुद्ध संस्कृत में लंबा भाषण देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। बसपा नेता जगत शास्त्री ने उन्हें विलक्षण प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कहा कि उनका संपूर्ण जीवन लोकहित के लिए समर्पित रहा। कांग्रेस नेता राजेश नारायण तिवारी ने कहा कि पंडित जी सेवा और समर्पण की राजनीति करते थे। उन्होंने राजनीति को कभी उपभोग का माध्यम नहीं बनाया। अखिलेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि अदवा, मेजा और बरौंधा जलाशय के निर्माण में पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अमिताभ पांडेय ने उनके सादगीपूर्ण राजनीतिक जीवन को आज के नेताओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण दूबे ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवशाली रहा। सपा नेता अशोक मिश्र ने कहा कि पंडित उमाकांत मिश्र का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित था। वहीं चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि समाज में उनके जैसे जननेता की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। कार्यक्रम के संयोजक एवं यूथ कांग्रेस पूर्वी यूपी के महासचिव अनुराग मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट लालगंज महेंद्र कुमार सिंह समेत हलिया, लालगंज, छानबे एवं नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed