{"_id":"606f4bf98ebc3ed3f712aa28","slug":"forgotten-social-eligibility-certificate-mirzapur-news-vns5840756155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदेयता प्रमाणपत्र के लिए भूले सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदेयता प्रमाणपत्र के लिए भूले सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदेयता प्रमाणपत्र के लिए इन दिनों जिला पंचायत के काउंटर पर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। वहां आने वाले लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है।
जिला पंचायत के काउंटर से जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र का वितरण एवं अदेयता प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। इससे यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन बना हुुआ है। इन काउंटरों पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग और न ही अन्य नियमों का अनुपालन किया जा रहा हे। यहां तक की मास्क तक नहीं लगाया जा रहा है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी डा. नीतू सिंह ने कहा कि इस संबंध में व्यवस्था की जा रही है।
इनसेट
विभिन्न पदों के लिए 170 पर्चे बिके
लालगंज। विभिन्न पदों के चुनावी प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को प्रधान पद के 36 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 99 व ग्राम सभा सदस्य पद के 35 पर्चे खरीदे। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम सभा सदस्य खरीदने की होड़ सी लगी रही। वही अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों का हुजूम देखा गया। विकासखंड परिसर से लेकर तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ताओं से पर्चा दाखिला में लगाए जाने वाले कागजात की पूरी तरह से निगरानी कराकर आश्वस्त होने के बाद ही दाखिला करने के लिए जाना चाह रहे हैं।