फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Food samples taken from five shops

पांच दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

Thu, 28 Oct 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Food samples taken from five shops
दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों पर जांच कर नमूने लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर के पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसमें सूखे खाद्य पदार्थों के साथ मिठाइयां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम सबसे पहले संकटमोचन स्थित एक दुकान में पहुंची। यहां से नमकीन, बेसन व घी के एक-एक नमूने लिए गए। इसके बाद घंटाघर स्थित मिठाई की दुकान से खोवा का नमूना लिया गया। इसी प्रकार इमरती रोड स्थित एक दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया गया। इसी क्रम में बस स्टैंड के पास स्थित दुकान से छेना का नमूना व भेवर करमनपुर स्थित एक डेरी से दूध का नमूना लिया गया। इन सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर राय, संदीप सिंह, आनंद कुमार, विवेक कुमार मौर्य, श्रीकिशुन चौहान, विजय प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed