फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Follow standard distance in determining polling place

मतदेय स्थल के निर्धारण में मानक दूरी का पालन करें

Sat, 11 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Follow standard distance in determining polling place
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मतदेय स्थलों के संभाजन, परिवर्तन व सुझाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के परिवर्तन के लिए लोकसभा सदस्य, विधानसभा सदस्य एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जांचोपरांत आख्या के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों का संभाजन अधिकतम 12 सौ मतदाताओं के आधार पर करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में जिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों के परिवर्तन हेतु सुझाव दिए थे। उसकी जांच रिपोर्ट आख्या के प्रति सभी को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण कर मतदेय स्थलों के स्थित के बारे में परीक्षण कर रहे हैं फिर भी सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण अवश्य कर लें। यदि कोई विद्यालय जर्जर अवस्था में हो या मतदेय स्थल वाले विद्यालय में पानी, बिजली, बाथरूम, बाउंड्रीवाल, रैंप आदि न हो तो उसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को अवश्य उपलब्ध करा दें ताकि जांच कराकर कमियों को दूर किया जा सके। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने कहा कि मतदेय स्थल परिवर्तन के समय निर्धारित मानक दूरी का ध्यान अवश्य दिया जायें। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मड़िहान जंग बहादुर, चुनार रोशनी यादव, जिलाध्यक्ष अपना दल राम लौटन बिंद, नगर अध्यक्ष अपना दल अशोक पटेल, छोंटे खान प्रवक्ता राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, अरविन्द श्रीवास्तव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, रविशंकर पाण्डेय महामंत्री भाजपा, अरविंद कुमार सिंह सीपीआईएम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed