{"_id":"6aaaf71babe7d4ce730edf4d","slug":"five-women-arrested-for-forcibly-extorting-money-on-the-tapti-ganga-express-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161330-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में जबरन वूसली कर रही पांच महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में जबरन वूसली कर रही पांच महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और यात्रा में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाया। बुधवार को 22947 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, उन्हें मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।
आरपीएफ थानाध्यक्ष चमन सिंह तोमर ने यह जानकारी दी। बताया कि 139 पोर्टल पर मिली शिकायतों और मुख्यालय के निर्देश पर आरपीएफ मिर्जापुर की टीम ने ट्रेन में चेकिंग की। पांच महिलाओं को यात्रियों से पैसे मांगते हुए पकड़ लिया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पकड़ी गई महिलाओं में शालू निवासी भाई का खोह, धर्मकोट, जिला मोगा, पंजाब; रीना देवी निवासी गोगोनी, जीरा, जिला फिरोजपुर, पंजाब; आमना निवासी भाई का खोह, धर्मकोट, जिला मोगा, पंजाब; पूजा निवासी जंदावाली, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान और रानो देवी निवासी भाई का खोह, धर्मकोट, जिला मोगा, पंजाब शामिल हैं। सभी मुगलसराय काली मंदिर, स्टेशन रोड, चंदौली में रहती हैं। मुगलसराय, मिर्जापुर, प्रयागराज और छिवकी रेलखंड में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। यात्रियों को परेशान करने, जबरन पैसे मांगने और यात्रा में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और यात्रा में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाया। बुधवार को 22947 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, उन्हें मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।
आरपीएफ थानाध्यक्ष चमन सिंह तोमर ने यह जानकारी दी। बताया कि 139 पोर्टल पर मिली शिकायतों और मुख्यालय के निर्देश पर आरपीएफ मिर्जापुर की टीम ने ट्रेन में चेकिंग की। पांच महिलाओं को यात्रियों से पैसे मांगते हुए पकड़ लिया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पकड़ी गई महिलाओं में शालू निवासी भाई का खोह, धर्मकोट, जिला मोगा, पंजाब
विज्ञापन