फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five injured in a collision between a truck and a tractor trolley

ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच घायल

Sun, 14 Mar 2021 08:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Five injured in a collision between a truck and a tractor trolley
जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के पास शनिवार की रात 10 बजे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के आमने-सामने हुए भिड़ंत में ट्राली पर सवार 5 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शामबहादुर ( 45), कौशल सिंह (52) निवासी भरारी कला थाना चांद भभुआ बिहार को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। तीन अन्य घायलों में मन्नेराम (42), भोला (29) एवं बेचन राम (52) निवासी भरारी कला बिहार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बिहार निवासी पांच लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर वाराणसी जा रहे थे। रात की वजह से वे रास्ता भटक कर शेरवा आ गए। लोगों के बताने पर वे रामपुर जमालपुर मार्ग से रामनगर की ओर जा रहे थे। घनश्यामपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर टकरा गया। धक्का लगने पर ट्राली ट्रैक्टर से अलग होकर नहर में चला गया। ट्रैक्टर पर सवार लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर बबूल से पेड़ से टकरा कर रुक गया। घटना के बाद मौके पर ट्रक छोड़कर चालक व खलासी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed