मिर्जापुर। अयोध्या में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में मिर्जापुर के पांच रक्तवीरों को मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रक्तवीर योद्धा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता भी शामिल हैं।
11 से 13 सितंबर तक हुए महोत्सव का संयुक्त आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति की ओर से किया गया। इसमें यूपी समेत विभिन्न राज्यों से समाजसेवियों और रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। मिर्जापुर के रक्तवीरों में शुभम कुमार गुप्ता, अश्वनी पंडा, अमित गुप्ता, अभिषेक दुबे और अमित खंडेलवाल शामिल रहे। समारोह में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी आलोक अग्रवाल और आकाश गुप्ता ने सभी को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।