फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   devote yourself to the Lord while you are alive: Pankaj

मनुष्य का शरीर चंद रोज का मकान जीते जी प्रभु भक्ति करें : पंकज

Tue, 15 Sep 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
devote yourself to the Lord while you are alive: Pankaj
पंकज महराज के आयोजित सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- सोशल मीडिया।
हलिया। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज ने सोमवार को पंवारीकला स्थित एक इंटर कॉलेज के निकट आयोजित 25वें पड़ाव पर सत्संग हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, बाजे-गाजे और जयगुरुदेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

सत्संग में पंकज महाराज ने कहा कि मनुष्य का शरीर चंद रोज का मकान है, जो निर्धारित समय के लिए मिला है। समय पूरा होते ही परमात्मा के दूत इसे खाली करा लेते हैं। आत्मा के शरीर से निकलते ही कोई कितना भी करीबी क्यों न हो, एक रात भी शव को घर में रखने के लिए तैयार नहीं होता। लोग उसे कंधे पर रखकर श्मशान ले जाते हैं और शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है। शरीर केवल खाने-पीने, परिवार बढ़ाने और फिर मृत्यु के लिए नहीं मिला है। मनुष्य जीवन का उद्देश्य जीते जी प्रभु की भक्ति और परमात्मा का दर्शन करना है। इसके लिए सच्चे महात्मा और पूरे गुरु की तलाश करनी चाहिए। साधना की तीन क्रियाएं सुमिरन, ध्यान और भजन हैं। तीनों क्रियाओं को समझाते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को भजन की विधि भी बताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, कमलाकर सिंह, आकर्ष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed