फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in bicycle store warehouse due to short circuit,

शार्ट सर्किट से साइकिल स्टोर के गोदाम में लगी आग,15 लाख का नुकसान

Tue, 13 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in bicycle store warehouse due to short circuit,
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज चौकी के पास स्थित काशी साइकिल कंपनी के प्रथम तल पर स्थित गोदाम में सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर द्वितीय तल पर मौजूद लोग दूसरे रास्ते से बाहर निकले। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग लगने की जानकारी हो गई नहीं बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी निर्मल वर्मा पत्नी कपिल वर्मा की डंकीनगंज में द काशी साइकिल कंपनी के नाम से दुकान है। यह मिर्जापुर जिले की सबसे पुरानी साइकिल दुकानों में एक है। दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान चलता है। प्रथम तल पर गोदाम है, द्वितीय तल पर परिवार रहता है। रात साढ़े 11 बजे कपिल वर्मा अपनी पत्नी निर्मल परिवार संग रहते हैं। पुत्र अंकुल वर्मा बाहर गया हुआ है। टीवी देखते समय प्रथम तल पर आगे वाले कमरे में शार्ट सर्किट हुआ। जब तक वह कुछ समझे तब तक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। गोदाम में ज्यादातर सामान लोहे का था, इस कारण आग लगने में समय लगा, तब तक किसी तरह से कपिल ने अपने परिवार के साथ दूसरे रास्ते से बाहर आकर फायर और पुलिस को सूचना दी। पास ही डंकीनगंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आ गए। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और सीढ़ी के रास्ते प्रथम तल पर जाकर आग पर काबू पाया गया। तीन घंटे बाद लगभग ढाई बजे आग बुझायी जा सकी। कपिल वर्मा ने बताया कि आग से गोदाम में रखा साइकिल के पार्ट आदि सारा सामान जल गया। यही नहीं प्रथम तल का छत, दीवारे और कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आग से लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed