{"_id":"6a9dc5a3cedead93f1049786","slug":"fir-registered-against-five-people-including-the-crusher-plant-owner-in-the-case-involving-the-deaths-of-four-laborers-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160717-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर प्लांट में चार मौत का मामला: मालिक समेत पांच के खिलाफ एफआईआर, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर प्लांट में चार मौत का मामला: मालिक समेत पांच के खिलाफ एफआईआर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 07 Sep 2026 08:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:52 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले में क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मालिक समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यहां हुआ था हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित एसएस रंजन क्रशर प्लांट पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे हुई ब्लास्टिंग से गिरे कमरे के मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई थी। शनिवार की देर रात पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर खदान मालिक मधुसूदन सिंह, क्रशर प्लांट मालिक शिव कुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल, बारूद सप्लायर मनोज यादव और प्लांट के कर्मचारी विनोद पटेल और आनंद पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला
चुनार क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल की पत्नी नीलम सिंह के नाम से क्रशर प्लांट है। सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां निवासी सूर्यबली ने तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे भाई दुर्योधन विश्वकर्मा (34), गांव के अशोक गोंड (38), लालबहादुर बैगा (35) और राकेश गोंड (30) प्लांट पर काम करते थे। क्रशर प्लांट का डग और कमरा पहले से जर्जर व कमजोर थे। ब्लास्टिंग होने पर डग और कमरा ढह गए, जिससे कमरे में मौजूद दुर्योधन सहित चारों लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
लगाया ये आरोप
तहरीर में आरोप लगाया कि खदान मालिक मधुसूदन सिंह, बारूद सप्लायर मनोज यादव, क्रशर प्लांट के मालिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, कर्मचारी विनोद और आनंद पटेल निवासी सोनपुर भगौती देई थाना अहरौरा व कुछ अज्ञात की जानबूझकर की गई लापरवाही और सुरक्षा की अनदेखी से हादसा हुआ। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।