फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fight on two sides over old enmity, nine injured

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fight on two sides over old enmity, nine injured
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में बुधवार देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडा चला। इसमें दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई और तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बंजारी कलां गांव में दो पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी बीच बुधवार रात नौ बजे एक पक्ष के बच्चे घर के सामने दिए जलाकर नारेबाजी करने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने टीका-टिप्पणी की। इस पर मामला बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग सुबुद्ध लाल 50 वर्ष, हीरावती 48 वर्ष, सर्वेश केशरी 22 वर्ष, सुषमा 12 वर्ष, लवकुश 20 वर्ष व दूसरे पक्ष से चार लोगों में तैयब अली 40 वर्ष, नजमा 38 वर्ष, ताहिर अली 42 वर्ष, गुलजार 15 वर्ष घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ले गई। दोनों पक्षों की ओर से मामले को पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। मामले की जानकारी होने पर देर रात एएसपी नक्सल ने गांव में पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि दो पक्ष से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स गांव में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed