फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father dies after beating son in family dispute

परिवारिक विवाद में पुत्र की पिटाई से पिता की मौत

Sun, 27 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father dies after beating son in family dispute
लालगंज। थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार की रात महिलाएं आपस में भिड़ गई। विवाद बढ़ने पर लाठी डंडा चलने लगा। इसमें अपने ही पुत्र की पिटाई से पिता राजाराम गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान शनिवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।लालगंज थाना के तुर्कहा गांव में शुक्रवार की रात में कुएं से पानी लेने को लेकर महादेव और उसके भाई सहदेव के बच्चों व महिलाओ के बीच विवाद हो गया। 68 वर्षीय पिता राजाराम अपने पुत्र 36 वर्षीय महादेव के साथ में रहते थे। 40 वर्षीय सहदेव पिता से अलग रहता था। दोनों पक्ष से चले लाठी-डंडे चलने लगा। दोनों भाईयों के परिवार के लोग लड़ने लगे। मारपीट होता देख पिता राजाराम पहुंच कर बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान सहदेव की लाठी लगने से पिता राजाराम गंभीर रुप से घायल हो गये। मारपीट में दोनों पक्ष की महिलाएं भी चोटिल हुई। घायल राजाराम को परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए। मंडलीय अस्पताल से उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ने बताया की रात में दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed