फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father and son injured in bike collision in mirzapur

बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Father and son injured in bike collision in mirzapur
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चुनार मार्ग पर हिनौता गांव के पास सोमवार दोपहर बाइक भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पुत्र को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चुनार के सिकंदरपुर सरइया गांव निवासी संकठा (38) अपने पिता अमृत लाल (70) के साथ बाइक से बिसहार सोनभद्र स्थित खेत जा रहे थे। राजगढ़ के हिनौता गांव के समीप पहुंचे ही थे कि राजगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार आ रहा बाइक सवार अचानक मुड़ गया। इससे दोनों बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार पिता-पुत्र दूर जा गिरे। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया। संकठा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अमृत लाल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में चल रहा है। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed