फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers are not getting fair price of food grains: Naresh Uttam

किसानों को नहीं मिल रहा अनाज का उचित मूल्य : नरेश उत्तम

Sun, 31 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting fair price of food grains: Naresh Uttam
सरदार बल्लभ भाई पटेल किसानों के मसीहा थे। किसानों के बल पर उन्होंने अंग्रेजों को भगाया था। आजादी के बाद देश की बागडोर सरदार पटेल को न देकर जवाहरलाल नेहरू के हाथों में चली गई। यही कारण है कि देश में आज भी किसान-नौजवान परेशान हैं। खेतीहर मजदूर किसानों के बारे में कभी कांग्रेस ने नहीं सोचा। लोहिया व आंबेडकर ने देश से बेरोजगारी हटाने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने कभी विचार नहीं किया, वही कार्य आज भारतीय जनता पार्टी कर रही है। परिणामस्वरूप बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों को अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज खजुरौल में किसान नौजवान पटेल संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को भी भूल गई है। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 90 दिन में मंगाई कम कर देंगे, लेकिन आज महंगाई चार गुना बढ़ गई है। आरोप लगाया कि भाजपा ने देश व आम जनता को लूटने का कार्य किया है। दवा, ऑक्सीजन की कमी के चलते काफी संख्या में लोगों की मौत हुई है। किसान दिल्ली में सरकार से अपनी लागत मूल्य का दाम और गारंटी मांग रहे हैं तो उन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस, पानी का बौछार किया जा रहा है। सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान व गेहूं नहीं लिया जा रहा है। किसानों को आलू की कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दो माह बाद यूपी विधानसभा का चुनाव आने वाला है। सरदार पटेल की जयंती पर संकल्प लेना है कि भाजपा को हराना है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं बेहाल हैं। नौजवान नौकरी की मांग करता है तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी-अपनी जाति के नाम पर दल बना कर किसानों व नौजवानों को छला है। सरदार पटेल के सपनों को साकार करने वाली पार्टी समाजवादी पार्टी है। 2022 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने किया। मुख्य अतिथि को गिरधारी सिंह पटेल ने गदा व अंग वस्त्रम तथा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश त्रिपाठी, लालता वियार, राजबहादुर राजभर, जगदंबा सिंह पटेल, रविंद्र सिंह पटेल, अभय यादव, सुरेंद्र पटेल, पंकज उपाध्याय, शिवशंकर यादव, गुलाब चंद यादव, प्रमोद कुमार केशरी, नरेंद्र कुमार मौर्य, अशोक यादव, रोहित शुक्ला, अंकित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed