{"_id":"5fca86678ebc3ecf914b49e8","slug":"farmers-agitated-at-not-purchasing-paddy-protest-at-center-mirzapur-news-vns5617190143","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में सुस्ती, फूटा किसानों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में सुस्ती, फूटा किसानों का गुस्सा
विज्ञापन
पटेहरा। स्थानीय विकास खंड पटेहरा कला के हिनौता गांव में नैफेड की ओर से संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को हंगामा किया और क्रय केंद्र निरस्त करने की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंची एसडीएम को जांच में दो रजिस्टर मिले, एक में नंबर वाले किसान तो दूसरे में बिना नंबर वाले किसानों की खरीद हो रही थी। इसको लेकर केंद्र प्रभारी चेतावनी दी कि आगे शिकायत मिलने पर केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।
क्रय केंद्र पर बैठे किसानों ने मड़िहान एसडीएम रोशनी यादव को फोन कर क्रय केंद्र की ओर से धान खरीद में बरती जा रही लापरवाही और जिला प्रबंधक के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस मामला शांत कराने में जुटी रही लेकिन किसान एसडीएम को क्रय केंद्र पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। किसानों में विनोद पाठक, राधेश्याम अग्रहरी, सोनू सिंह, सौरभ सिंह, अरविंद सिंह, संदेश पाठक, कैलाशपति पाठक समेत लगभग दो दर्जन किसानों का आरोप है कि जिलाधिकारी की ओर से प्रतिदिन छह सौ क्विंटल धान खरीदे जाने के आदेश के बावजूद यहां दिनभर में मात्र डेढ़ से दो सौ क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। एक माह पहले खरीद के लिए नंबर लगाया था। जिसकी खरीद अभी तक नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी की ओर से धान में नमी होने का हवाला देकर बार-बार दौड़ाया जा रहा है। मौके पर पहुंची मड़िहान एसडीएम रोशनी यादव ने केंद्र प्रभारी से कम खरीद पर स्पष्टीकरण मांगा। किसान विनोद कुमार पाठक की धान का माप करवाया गया जो 10.8 था। किसान ने बताया कि जब धान यहां आया था तो उसका नमी 11.9 थी। जबकि मौके पर 11.4 वालों का धान लिया जा रहा था। एसडीएम ने जब नंबर रजिस्टर देखा तो मौके पर दो रजिस्टर दिखाए गए। एक में किसानों का नंबर लगाया था तो दूसरे पर बिना नंबर वालों का धान खरीदा गया है। जिसपर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम ने क्रय केंद्र जिला प्रबंधक शैलेंद्र सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रत्येक दिन 600 क्विंटल धान खरीदे जाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा पुन: शिकायत मिली तो केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।