फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer's son became deputy collector.

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर.

Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son became deputy collector.
पिनाक पाणि ,डीप्टी कलेक्ट्रर । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर के विसुंदरपुर निवासी दिलीप कुमार दुबे के तीसरे पुत्र पिनाक पाणि द्विवेदी ने यूपी पीसीएस 2020 में 49वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। उसका चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन

दिलीप कुमार दुबे किसान हैं। उनकी एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र पिंगलेश पाणि द्विवेदी रेलवे में कार्यरत हैं, दूसरे विश्वेश पाणि द्विवेदी बीएचयू में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं और तीसरे पुत्र पिनाक पाणि द्विवेदी ने बीटेक के बाद यूपी पीसीएस में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।। पिनाक पाणि की प्रारंभिक शिक्षा नगर के विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल से हुई है। एनआईटी सूरत से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिंडीकेट बैंक में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्य किया। लेकिन वहां मन नहीं लगा तो बैंकिंग में चले गए। भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल आफिसर के पद पर चयनित हुए। वहां भी मन नहीं लगा तो सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। तीसरे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हो गए। उनकी सफलता से घर में उत्सव का माहौल है। पिनाकपाणि अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मीना देवी व पिता दिलीप कुमार दुबे को देते हैं। पिनाकपाणि का ऐच्छिक विषय समाजशास्त्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed