फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer injured due to Bolero collision dies during treatment

Mirzapur News: बोलेरो के टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured due to Bolero collision dies during treatment
थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे बोलेरो के टक्कर से घायल बाइक सवार किसान की मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के धनावल गांव निवासी किसान प्रभुनाथ (68) अपने पौत्र चंद्रशेखर के साथ बाइक से राजगढ़ बाजार जा रहे थे। रास्ते में करौंदा गांव के पास पहुंचे कि चंद्रशेखर की मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया। इससे वे सड़क किनारे बाइक रोककर बात कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो को बैक करते समय चालक ने बाइक सवार दादा व पौत्र को टक्कर मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से वृद्ध किसान प्रभुनाथ सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चंद्रशेखर बाल-बाल बच गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान घायल किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed