फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer burnt by wire laid for hunting animals

Mirzapur News: जानवरों के शिकार के लिए बिछे तार से किसान झुलसा

Fri, 05 Apr 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer burnt by wire laid for hunting animals
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में बुधवार को रात में तालाब किनारे जानवरों के शिकार के लिए शिकारियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से किसान झुलस गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिरसी में बुधवार को रात में गांव के किनारे तालाब के पास शिकारियों ने जानवरों के शिकार के लिए बिजली का तार फैला दिया था। बृहस्पतिवार को सुबह गांव निवासी किसान समय लाल (60) फसल की कटाई के लिए खेत पर गए थे। कुछ देर बाद तालाब के पास पहुंचे। जहां पहले से बिछे तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उनके पुत्र कृपा शंकर ने बताया कि शिकारियों द्वारा अक्सर जानवरों के शिकार के लिए बिजली का तार बिछा दिया जाता है। जिसके संपर्क में आते ही जानवरों की मौत हो जाती है। पिता का पैर तार के संपर्क में आने पर वे दूर जा गिरे। गांव के ही सुरेश ने फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार करंट की चपेट में आकर झुलसे किसान को अपने गाड़ी से मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि समय लाल की हालत गंभीर है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed