- कुलपति ने दिया शुभकामना संदेश
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में बुधवार को एक सादे लेकिन गरिमामय विदाई कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव प्रेम चंद एवं सत्येंद्र अग्रवाल को विदाई दी गई। उनका अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है।
अध्यक्षता कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने की। उन्होंने तीनों अधिकारियों को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामना संदेश के साथ विदाई दी। कुलपति ने कहा कि महेंद्र कुमार, प्रेमचंद और सत्येंद्र अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, परीक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया। जिससे विश्वविद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने में सहयोग मिला। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगणों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक हरीश चंद्र, वित्त अधिकारी गिरीश कुमार, राजकीय महाविद्यालय उमरिया के प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव, प्रो. देवेन्द्र पांडेय, प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी, प्रो. रंजन कुमार काशी विद्यापीठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।