{"_id":"684dc9c9c3bd05716b073881","slug":"family-members-were-sleeping-on-the-terrace-theft-took-place-in-the-house-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-135190-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छत पर सो रहे थे परिजन, घर में हो गई चोरी, शातिर तरीके से चोरों ने खंगाला मकान; रपट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छत पर सो रहे थे परिजन, घर में हो गई चोरी, शातिर तरीके से चोरों ने खंगाला मकान; रपट दर्ज
Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
सार
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर चुनार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
चोरी होने बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
UP Crime News: मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने घर में घुसकर नकदी, लाखों के जेवर और मोबाइल पर उस समय हाथ साफ कर दिया, जब परिजन छत पर सो रहे थे। सूचना पर पुलिस जानकारी लेकर जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
समसपुर गांव निवासी सुरेश पांडेय अपनी पत्नी रमा के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बाहर रहते हैं। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मेन गेट और अंदर कमरे में ताला बंद कर बुजुर्ग दंपती छत पर सोने चले गए। भोर में तीन बजे भोर में उनका बड़ा बेटा नीरज और पुत्रवधू अरुणा उत्तराखंड से घर लौटे।
विज्ञापन
नीरज ने बताया कि घर पहुंचने पर देखा कि बाहर से लकड़ी की सीढ़ी लगी थी। गेट खुला देखकर अनहोनी की आशंका हुई। अंदर पहुंचा तो कमरे का समान बिखरा था। सूटकेस और अन्य सामान फेंके थे और संदूक गायब थी। खोजबीन करने पर गांव के बाहर 500 मीटर दूर संदूक मिली।
विज्ञापन
इसमें रखे सोने के कुंडल, अंगूठी, चेन, नेकलेस और एक लाख से ज्यादा नकदी चोर ले गए। शनिवार सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।