{"_id":"6a88a51bac95f173870ae89d","slug":"family-members-filed-income-tax-returns-150-people-were-found-receiving-old-age-pensions-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159744-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब हाल है: घरवाले भरते थे आयकर रिटर्न, 150 लोग वृद्धावस्था का पेंशन लेते मिले; जांच में सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब हाल है: घरवाले भरते थे आयकर रिटर्न, 150 लोग वृद्धावस्था का पेंशन लेते मिले; जांच में सामने आई ये बात
Sat, 22 Aug 2026 11:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:23 AM IST
सार
समाज कल्याण विभाग से ऐसे बुजुर्गों को पेंशन देता है, जो निराश्रित हों या उनका कोई न हो और उनकी खुद की आय का कोई साधन न हो। भदोही जिले में 118000 वृद्धों को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन में 150 ऐसे लोग भी हैं, जिनके परिजन आयकर रिटर्न भर रहे थे। फिलहाल जांच शुरू हो गई है। जिले में इस समय समाज कल्याण विभाग की ओर से 118000 वृद्धों को पेंशन दी जा रही है।
समय-समय पर वृद्धावस्था पेंशन की जांच और सत्यापन होता है। इसमें जो अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई होती है। समाज कल्याण विभाग से ऐसे बुजुर्गों को पेंशन देता है, जो निराश्रित हों या उनका कोई न हो और उनकी खुद की आय का कोई साधन न हो।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार पटेल ने बताया कि पेंशन लाभार्थी के खाते में भेजने से पहले सभी प्रकार से जांच की जाती है। सभी पेंशनधारकों की जांच के बाद ही उनके खाते में पेंशन भेजी जाएगी। जो अपात्र पाए जाएंगे, उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
केस 1: नगर के महुवरिया निवासी 68 वर्षीय एक वृद्ध दो वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। उनके कई बेटे हैं और अच्छा-खासा व्यवसाय भी है। परिजन आयकर रिटर्न भरते हैं, लेकिन वह पेंशन ले रहे हैं। अब इसकी जांच हो रही है।
केस 2: पहाड़ी ब्लॉक के अघवार में ऐसे ही एक वृद्ध हैं। उनके पुत्र जिले में ही अच्छे पद पर हैं। खेती-बारी भी है, लेकिन वह भी वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। अब उनकी भी जांच हो रही है।

इसके पहले हुई जांच में मिले थे दो हजार मृतक
इसके पहले भी समाज कल्याण विभाग ने जब लाभार्थियों की जांच कराई थी तो उसमें दो हजार पेंशनधारक ऐसे पाए गए थे, इनकी मृत्यु हो गई थी। जांच के बाद खाते में पेंशन की धनराशि नहीं भेजी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पेंशन की किस्त भेजने से पहले ही जांच पूरी कर ली जाती है। पेंशन यदि लाभार्थी के खाते में चली भी जाती है और उसी दौरान लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि खाते में पड़ी रह जाती है, क्योंकि लाभार्थी के अतिरिक्त खाते का संचालन कोई और नहीं कर सकता है।
विधवा पेंशन में भी मिले 40 अपात्र
जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से दी जाने वाली विधवा पेंशन में भी 40 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। उनके परिजन भी आयकर रिटर्न भरने वाले मिले। उनकी भी जांच की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि इस प्रकार के कितने लोग हैं, अभी ठीक-ठीक बता पाना संभव नहीं है। जांच हो रही है। कहा कि जांच-परखकर ही पेंशन खाते में भेजी जाती है।