फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fake of millions of rupees in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम लाखों रुपए की ठगी

Sat, 01 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fake of millions of rupees in the name of getting loan
जमालपुर । क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में गरीब महिलाओं से लोन के नाम लाखों रुपए वसूलने के आरोपी को पिड़खीर गांव की महिलाओं ने बंधक बनाकर शनिवार को पुलिस को सौंपा। लेकिन पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र पिड़खिर, कैमा विशुनपुरा हरौरा आदि गांव में लोन दिलाने के नाम पर अभिषेक नट ने लाखों रुपए महिलाओं ने ठग लिया। जब उसे पिड़खिर गांव की महिलाओं ने देखा तो एक घंटे तक बंधक बनाया। महिलाओं ने उससे अपना पैसा मांगा, न देने पर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। लेकिन आरोपी को 15 दिन का मौका देकर छोड़ दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आधार कार्ड व फोटो बैंक एकाउंट नंबर लेकर तीन महीने तक लोन दिलाने के लिए पैसा लिया था। पैसा आज तक खाते में नहीं आया। महिलाओं ने बताया कि हम लोग पैसा ब्याज पर कर्ज लेकर दिए थे। कुछ लोगों ने तो जेवर बेच कर पैसा दिया था। आरोप लगाया कि क्षेत्र में रैकेट बनाकर पैसा वसूला जा रहा है लेकिन पुलिस ने तह जाकर छानबीन करना मुनासिब नहीं समझा। मामले लीपापोती कर रफादफा कर दिया। पिड़खिर गांव के हंसलाल, महंगू राम, जसवंत, विजय कुमार, नन्दा, अजय, सरजू, दिनेश बियार, राजकुमारी, सूखा देवी, हीरावती चिंता ने जांच की मांग की है। महिलाओं ने पुलिस पर आरोपी से मिलने का आरोप लगाया। आरोपी अभिषेक नट पुत्र लालजी निवासी हरदी सहजनी ने बताया कि दिल्ली कंपनी के नाम पर पैसा वसूला था। पुलिस ने 15 दिन में पैसा वापस करने के लिए कहा है। जमालपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि युवक से पैसा वापस करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed