फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from those who did not update the data

डाटा अपडेट न करने वालों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 04 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from those who did not update the data
पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने की समय सारिणी का निर्धारण किया गया। जिन संस्थाओं ने अभी तक डाटा अपडेट नहीं किया है, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनसे स्पष्टीकरण मांगें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में जारी समय सारिणी के अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत सात अक्टूबर तक विद्यार्थियों से आवेदन मांगने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि आवेदन पत्रों को सभी 20 अक्टूबर तक अग्रसारित कर दें।
विज्ञापन

इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत विद्यार्थियों से आवेदन पत्र सात नवंबर तक प्राप्त कर विद्यालय उसे 15 नवंबर तक अग्रसारित करें। बैठक के दौरान छात्रवृत्ति नियमावली की जानकारी भी दी गई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजकीय आईटीआई मिर्जापुर के प्रधानाचार्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed