{"_id":"570801b54f1c1bf870c8137d","slug":"established-pitcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के नाम कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के नाम कलश स्थापना
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
कलश स्थापना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सीखड़ के लोगाें को स्वच्छ भारत मिशन के तहत भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसके तहत नवरात्र के पहले दिन स्वच्छ भारत मिशन को और भी व्यापक बनाने के लिए सीडीओ अमित कुमार सिंह, एसडीएम रविरंजन और डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख ममता सोनकर ने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय के सभागार में कलश की स्थापना की।
सीखड़ ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त बनाने की कवायद चल रही है। इसके तहत लोगों को विभिन्न तरीकों से समझाया और जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश स्थापना की तहत सीडीओ ने सीखड़ ब्लॉक में कलश स्थापना की। ताकि लोगों को स्वच्छता अभियान के तहत भावनात्मक रूप से भी जोड़ा जा सके।
सीडीओ ने कहा कि सीखड़ ब्लॉक को ही नहीं पूरे जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाना है। कहा कि आज हमें खुले में शौच के प्रति गंभीर होना होगा। ब्लॉक प्रमुख ममता सोनकर ने कहा कि महिलाएं खुले में शौच के लिए न जाएं। अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए मर्दों को प्रेरित करें। इस दौरान विनोद श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, प्रभात कुमार, अजय सोनकर, रमेश उपाध्याय, जय प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।