{"_id":"5eda75348ebc3e908e02795d","slug":"environment-protection-mirzapur-news-vns5285509107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर कोटवा मे पौधरोपण करते डीएफओ आरके चौधरी।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस दौरान कई स्थानों पर पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। आयोजित गोष्ठी में लोगों को पौधरोपण के महत्व से रूबरू कराते हुए पौधरोपण पर बल दिया गया।
नगर में नगर पालिका परिषद लाल डिग्गी कार्यालय के मैदान में पौधरोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती माँ द्वारा प्रदान किये गए प्राकृतिक उपहारों के दोहन को रोकने एवं उनके संरक्षण और संवर्धन हेतु सभी संकल्प लें। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। जिला जेल में उप्र अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा के निर्देश पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव, मयंक सिंह के नेतृत्व में जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक आनन्द विश्वकर्मा और जेलर बृजकिशोर कुमार, विनोद गुप्ता, अमन केसरी, आशीष पाठक आदि थे। मड़िहान तहसील क्षेत्र के वन विश्राम परिसर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से परिसर में पौधरोपण किया गया।आयोजित गोष्ठी के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी आरके चौधरी ने 25 करोड़ वृक्षारोपण के महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल बनाने पर गोष्ठी का आयोजन कर चर्चा की गई। डीएफओ ने कहा कि वृक्षो का हमारे पर्यावरण से सीधा नाता है। उन्होंने कहा कि बगैर इसके धरती पर मानव जीवन की कल्पना अधूरी है। गोष्ठी से पूर्व डीएफओ ने परिसर में ही आंवला, बालमखीरा, आम, अमरुद व ईमली समेत पांच पौधो का रोपण किया। इस दौरान एसडीओ चुनार पीके शुक्ला, एसीएफ वीके सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी व फारेस्ट गार्ड मौजूद रहे। आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लोहदी एवं हलिया ब्लॉक में औषधिगुण युक्त पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान गिलोय, अर्जुन, खदिर, हठजोड़, हरसिंगार, सीता अशोक, आंवला, नींबू, निम्ब, तेजपत्र, तुलसी के पौधे लगाए गए। इस मौके पर डा. अवनीश पांडेय, डा. गणेश अवस्थी, डा. टी एन द्विवेदी, सुरेंद्र, शिवराम, पवन, प्रकाश आदि मौजूद रहेे। हलिया, बीडीओ हलिया नंदलाल कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लाक परिसर में पौधरोपण किए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नीम के पौधे रोपे। एडीओ पंचायत पीयूष दुबे ने भी सफाई कर्मचारियों संग पौधरोपण किए। सत्येंद्र कुमार, जय शंकर शर्मा , अमर सिंह मौजूद रहे। कलवारी, बसपा मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष राजेश देवा ने कलवारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर कई फलदार व छायादार पौधे रोपे गया। शेरवां, अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने अपने आवास पर औषधीय गुणों से युक्त पारिजात हरसिंगार का पौधा रोपा। इस दौरान मीरा पटेल, अनुपम सिंह, सुसील सिंह, सुनील सिंह, सदानंद यादव आदि मौजूद रहे। नरायनपुर, सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क समाज सेवियों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त का संकल्प लिया। इस दौरान डा.संतोष कुमार मिश्रा, देवशंकर यादव, अजीत कुमार, शिव जायसवाल, हरिशंकर, बसंत केशरी, बबलू, जमुना माली उपस्थित रहे। सीखड़, जल संरक्षण फाउंडेशन की ओर से लरछुट गांव में आयुर्वेदिक नि:शुल्क पौधों के पैकेट वितरण किए गए। पीडीएनडी इंटर कालेज के प्रवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी व जल संरक्षण फाउंडेशन के सचिव सुशील कुमार सिंह की ओर से निर्गुंडी, सीता अशोक, गुगुल, अर्जुन, वसा, जामुन व आम के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर अमरेश शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, रिंकु विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।