फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   English paper was difficult in cbse board exam

अंग्रेजी के पेपर ने छात्रों को उलझाया

Fri, 10 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
English paper was difficult in cbse board exam
वर्धमान पब्लिक स्कूल में सीबीएसई परीक्षा देते परीक्षार्थी।
सीबीएसई की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं गुरुवार से चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। 12वीं में अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ, जबकि 10वीं की परीक्षा की शुरुआत वोकेशनल विषयों के पेपर से शुरू हुआ। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नगर के तीन और कछवां के एक केंद्र पर हो रही है। सिटी कोआर्डिनेटर सुपर्णा सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। केंद्रों पर सीसी टीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है।  सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 12वीं में अंग्रेजी का पेपर था, पेपर के कुछ प्रश्नोें ने छात्र-छात्राओं को खासा परेशान किया। 
विज्ञापन


 डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर वर्धमान पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल रतनगंज, सविता मेमोरियल स्कूल चुनार, एमटीएस पब्लिक स्कूल जिगना सहित निजी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहें हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 512 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 25 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हैं, जबकि 487 ने परीक्षा दी। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य एनके पांडेय ने बताया कि केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय, विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल, डीपीएस, जेएसजी स्कूल और प्राइवेट सहित कुल 458 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें से 20 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं 438 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


वर्धमान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मयंक जैन ने बताया कि केंद्र पर एसएन पब्लिक स्कूल, लायंस स्कूल और अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 545 में से 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दिया। केंद्र पर 524 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा नहीं दिया। नगर पंचायत कछवां स्थित कछवां क्रिश्चियन स्कूल के प्रिंसिपल यशुरत्नम ने बताया कि केंद्र पर 95 बच्चें पंजीकृत हैं, जिसमें से चार बच्चे अनुपस्थित हैं। परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी की निगरानी में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed