{"_id":"57814e354f1c1bee067f9fd9","slug":"encroachment-removed-from-ponds","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों से नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों से नहीं हटा अतिक्रमण
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक कजरहवा पोखरे पर किया गया अतिक्रमण।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तालाबों से अतिक्रमण हटाने के अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वर्तमान में जिले में लगभग 400 तालाबों पर लोगाें द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अधिकारी भी खानापूर्ति करते हुए एक दो तालाबों से अतिक्रमण हटवाकर शांत हो गए।
गत दिनों हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जिला प्रशासन जागा और अघवार चौराहे में लोगों द्वारा तालाब पाटकर बनाए गए घरों को गिराया गया लेकिन अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमण हटाने का जहमत नहीं उठाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार जल संरक्षण और संचयन के प्रति बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान शुरु किया था। जिसके तहत तालाबों का संरक्षण, गहरीकरण और अतिक्रमणमुक्त बनाना था।
विज्ञापन
इसके लिए जिले के डीएम और एसपी को आदेश भी जारी किया गया था, बावजूद इसके आजतक तालाबों पर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सदर तहसील में सिटी ब्लाक के 200 तालाबों में से 43, पहाड़ी के 142 में से 29, कोन के 38 में से छह, छानबे के 317 में से 89, मझवां के 275 में से 59 तालाबों पर अतिक्रमण है।
इसी तरह चुनार तहसील के सीखड़ ब्लाक के 93 में से 29, नरायनपुर में 252 में से 79, जमालपुर में 327 में से 86 और राजगढ़ में 107 में से छह तालाबों पर अतिक्रमण है। मड़िहान तहसील क्षेत्र में राजगढ़ के 52 में से दो और पटेहरा में 138 मेें से छह तालाबों पर तथा लालगंज तहसील में 147 में से चार और हलिया में 200 में से छह सहित लगभग 400 तालाबों पर कब्जा किया गया है।