{"_id":"62f15e9c7457a059a0646f71","slug":"emphasis-on-cow-based-natural-farming-mirzapur-news-vns6682586111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप कृषि निदेशक के निर्देशन में जिले के विभिन्न विकास खंडों में सोमवार को कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी व मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान आए कृषि वैज्ञानिकों ने मौजूद किसानों को खेती के नए गुर बताए।
सिटी ब्लाक सभागार में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) चंद्रशेखर शर्मा के संचालन में आयोजित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. जे पी राय ने किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए रासायनिक उर्वरक के बजाय जैविक खेती अपनाने की बात कहीं। कृषि वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार गोयल ने किसानों को आधुनिक खेती में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीटीएम शेख़ मेराज ने पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को बताया। इस दौरान बीज गोदाम प्रभारी संदीप कुमार मौर्या, प्राविधिक सहायक शिवचरन रजक, एटीएम देवेंद्र प्रसाद, सुनीत कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे। हलिया, खंड विकास अधिकारी कुलदीप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कृषि निवेश गोष्ठी में मुख्य अतिथि रमाशंकर पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एग्रीकल्चर विद्यालय नैनी से आए कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों को कीटों से बचाव, जैविक खेती से कम लागत में अधिक पैदावार के बारे में किसानों को बताया। कृषि वैज्ञानिक डा योगेश श्रीवास्तव ने खेतो में रासायनिक उर्वरक के बजाय गोबर के खाद के प्रयोग करने पर जो दिया। डा मदन सिंह ने किसानों को स्वयं बीज शोधन के बारे में बताया। इस दौरान श्याम सुंदर विश्वकर्मा, प्रदीप दूबे, मनोज चतुर्वेदी, तुलसी दास पाल, जनार्दन कोल, राजेश मौर्य, रमेश मौर्य, सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।