फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity workers demonstrated against privatization

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated against privatization
मिर्जापुर। फतहां स्थित विद्युत वितरण खंड के मुख्य अभियंता कार्यालय पर सोमवार को विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार मनमाने निर्णय लेकर विभागीय अभियंताओ व कर्मियों के हितों के साथ खिलवाड़ तो कर ही रही है। साथ ही आम उपभोक्ताओं का भी शोषण करने की मंशा को परवान चढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन के इस तरह तुगलकी निर्णय निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए भारी दिक्कत पैदा करेगा। उपभोक्ताओं का शोषण होगा तो उपभोक्ता सरकार के नीतियों का व्यापक विरोध कर सबक सिखाने का काम करेगा। वक्ताओं ने कहा कि अभियंता सरकार के इस निर्णय का अंत तक विरोध प्रदर्शन करता रहेगा और अंतत: सरकार को अपने तुगलकी निर्णय को वापस लेने को बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्युत कर्मी व विभाग के अभियंता उपस्थित रहे। निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उन्होंने नगर का चक्रमण किया। उन्होंने कहा कि निजीकरण से उपभोक्ताओं के हित भी सुरक्षित नहीं हैं। उनको महंगी बिजली मिलेगी और उनका शोषण होगा। निजी कंपनियां मनमाने तरीके से विद्युत मूल्य बढ़ा सकती हैं। इसका समाज के हर वर्ग पर प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में शहर कोतवाली अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने उनको समझाया, उसके बाद सभी वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed