फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A pangolin entered a house and curled up into a ball upon seeing the crowd.

Mirzapur News: घर में घुसा पैंगोलिन, भीड़ को देखकर गेंद की तरह गोल बैठ गया

Tue, 06 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A pangolin entered a house and curled up into a ball upon seeing the crowd.
लालगंज के मुरघुरा में मिला पेंगोलिन,सोशल मीडिया
वन विभाग की टीम ने पकड़कर कुशियारा के जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

लालगंज। थाना क्षेत्र के मुरघुरा गांव में रविवार रात बचानी कोल के घर में पैंगोलिन के घुसने से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर पैंगोलिन अपने शरीर को गेंद की तरह गोल कर बैठ गया।
घर में पैंगोलिन के घुसने की सूचना पर ग्रामीणों में कौतूहल बढ़ गया। काफी देर तक लोग उसे दूर से देखते रहे। किसी ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात में ही मुरघुरा गांव पहुंच गई। वनकर्मियों ने स्थिति देखी और सावधानी से पैंगोलिन को पकड़ा। इसके बाद उसे वाहन से लालगंज वन क्षेत्र के कुशियारा जंगल ले जाया गया। रात में ही पैंगोलिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पैंगोलिन के घर में पहुंचने की घटना को लेकर ग्रामीणों में देर रात तक चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले गांव में इस तरह का जीव दिखाई देने की जानकारी नहीं थी। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद पैंगोलिन को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर श्रवण कुमार यादव ने बताया कि पैंगोलिन था। उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। डिप्टी रेंजर वीरेंद्र यादव, पिंटू लाल यादव, राजदीप वर्मा और शिव शंकर तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed