फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Class 12 student found hanging from mahua tree in Mirzapur family in shock

मिर्जापुर: फंदे से लटका मिला 12वीं के छात्र का शव, खेत में पड़ा था मोबाइल; घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Oct 2026 12:17 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: किशन चौबे Updated Tue, 06 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कलां गांव की चौहान बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में महुआ के पेड़ पर 12वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Class 12 student found hanging from mahua tree in Mirzapur family in shock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कलां गांव की चौहान बस्ती में सोमवार देर रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में महुआ के पेड़ पर 12वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। छात्र के घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में यह घटना हुई। गांव निवासी राजेश चौहान का बेटा शिवम (22) दीपनगर स्थित विंध्यवासिनी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को स्कूल से आने के बाद वह शाम करीब पांच बजे खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


खाना खाने के समय घर नहीं पहुंचा तो हुई चिंता
शाम को खेत पर जाने के बाद शिवम खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचा। काफी देर होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजन फोन लगाते हुए खेत की ओर पहुंचे। वहां महुआ के पेड़ के नीचे शिवम का मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल पर लगातार फोन करने पर घंटी बजती रही। इसके बाद परिजनों ने आसपास टॉर्च की रोशनी में तलाश शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos

टॉर्च की रोशनी में पेड़ पर दिखा शव
परिजन आवाज लगाते हुए शिवम को खोज रहे थे। जब पेड़ की ओर टॉर्च की रोशनी डाली गई तो शिवम फंदे पर लटका दिखाई दिया। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही संतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था शिवम
शिवम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed