Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elderly people old age home shed tears made serious allegations against manager submitted letter

इस उम्र में हम कहां जाएंगे... : वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के छलके आंसू, प्रबंधक पर लगाया गंभीर आरोप; साैंपा पत्र

Thu, 21 Nov 2024 10:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

मिर्जापुर के पटेगरा नाला पुल चाैराहे पर स्थित वृद्धाश्रम को समाज कल्याण विभाग संचालित करता है। यहां रहने वाले बुजुर्गों ने प्रबंधक पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि आए दिन उनके साथ गाली-गलाैज की जाती है। इसको लेकर बुजुर्गों ने स्थानीय सभासद को पत्रक भी साैंपा है।

विज्ञापन
Elderly people old age home shed tears made serious allegations against manager submitted letter
वृद्धाश्रम के बजुर्गों ने प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल क्षेत्र के पटेगरा नाला पुल चौराहा स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के कुछ बुजुर्गों ने आश्रम के प्रबंधक पर मारपीट अैर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वार्ड के सभासद मंजू देवी से गुरुवार को इस संबंध में शिकायत की।

विज्ञापन




वृद्धाश्रम में रह रहे भरत कुमार, शंकर लाल कसेरा, कमला प्रसाद और विजयी मल्लाह ने शिवपुर वार्ड के सभासद मंजू देवी को लिखित शिकायत पत्र दिया कि 26 अक्टूबर को वृद्धाश्रम के मैनेजर संजय शर्मा व उनके सहयोगी आलोक तिवारी एवं अमरेश तिवारी ने उनको गाली देते हुए मारपीट किया।
विज्ञापन


कहा कि कुछ महीने पहले वृद्धाश्रम में खान-पान की शिकायत अधिकारियों से की गई थी। इसी से रंजिश के चलते आए दिन वृद्धाश्रम के मैनेजर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत जिला समाज कल्याण अधिकारी से भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये है पूरा मामला
इसके बाद कुछ दिनों के लिए वृद्धाश्रम के प्रबंधक को हटा दिया गया था, लेकिन पुनः नियुक्ति कर दी गई, जिसके बाद अब लगातार उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

भरत कुमार ने बताया कि उनको वृद्धाश्रम से धक्का मार कर बाहर निकाल दिया गया। वृद्धाश्रम गरीब असहाय वृद्ध जनों के लिए बना है। मेरी स्थिति ऐसी है कि अब मैं कहां जाऊ?

सभासद मंजू देवी ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया है कि वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की मांग करेंगी। वृद्धाश्रम के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को भरत कुमार द्वारा एक असहाय व्यक्ति को मारा पीटा जा रहा था। इसके बाद उनके कर्मचारियों द्वारा छुड़ाया गया। आरोप निराधार और गलत है।



जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने बताया कि वे गुरुवार को ही आश्रम का निरीक्षण करने गए थे, कोई समस्या नहीं है। कहा कि कमला प्रसाद की समस्या यह है कि उनकी पत्नी आती हैं और रहती हैं। खाना-पीना भी करती हैं। यह संभव नहीं है। वृद्धाश्रम वृद्धों के लिए है।

मामला संज्ञान में आने के बाद देर शाम सीडीओ विशाल कुमार ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्हाेंने बताया कि प्रबंधन के लोगों से बातचीत की गई है। कुछ छोटे-छोटे मामले सामने आए हैं, जिनको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। खाने में तेल-मसाला ज्यादा मिलने की भी शिकायत है, उसे ठीक करवाया जाएगा। कहा कि यहां पर शिकायत पेटिका लगवाई जाएगी ताकि लोग अपनी बात रख सकें। 

इनकी भी सुनें

  • आश्रम की अव्यवस्थाओं शिकायत करने पर आश्रम के कर्मचारियों द्वारा मारपीट कर आश्रम से बाहर कर दिया गया है। इधर-उधर भटक रहे हैं। - भरत कुमार
  • वे दो वर्षों से आश्रम में रह रहे हैं लेकिन भोजन मीनू के हिसाब से उपलब्ध नहीं कराए जाते। शिकायत करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। - शंकर लाल कसेरा
  • वे आश्रम में रह रहे हैं। आश्रम की ओर से भोजनालय की व्यवस्था खराब है। स्नान करने व कपड़ों को साफ करने के लिए साबुन तेल भी नहीं उपलब्ध कराएं जातें हैं। - विजई मल्लाह
  • वे जिलाधिकारी द्वारा गठन किए गए समिति का सदस्य भी हैं और पांच वर्षों से आश्रम में निवास कर रहे हैं। उनके बेड के बगल में एक वृद्ध ने शिकायत किया था। जिसको मारपीट कर घायल कर दिया। - कमला प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed