{"_id":"d7eaf92892a9944aa04b6a24c9abd7e4","slug":"eight-million-stolen-jewelry-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दूकान से आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दूकान से आठ लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान के राजगढ़ बाजार स्थित एक सराफा की दूकान का गुरुवार की देर रात ताला तोड़कर चोर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नकदी उठा ले गए। सुबह एएसपी नक्सल और थानाध्यक्ष ने डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
राजगढ़ बाजार निवासी समरजीत सोनी ने अपने मकान में ही जानकी अलंकार मंदिर के नाम से दूकान खोल रखी है। गुरुवार की रात वह चैनल में ताला बंद कर अंदर का शटर गिराकर सोने चले गए। रात में करीब 12 बजे आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई। खिड़की से उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति दूकान में रखे जेवरात बैग में भर रहा है।
इस पर उन्हाेंने शोर मचाते हुए बेटे गोपाल को बुलाया।
शोर सुनते ही चोर भाग निकले। दुकान में पहुंचे तो पता चला कि छोटी तिजोरी सहित करीब आठ लाख के आभूषण और दो हजार रुपये चोर उठा ले गए हैं। उन्होंने तत्काल मड़िहान थानाध्यक्ष रामनरेश यादव को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने राजगढ़ पुलिस को रात में ही घटनास्थल पर भेजा। सुबह खोजबीन करने पर रेलवे लाइन के किनारे भवानीपुर मार्ग के पास तिजोरी और चाभी पड़ी मिली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा. महेंद्र पाल सिंह, और थानाध्यक्ष डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे और छानबीन की। एएसपी ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।