फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eid celebrated following social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग में मनायी गई ईद

Mon, 25 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated following social distancing
इंमामबाडा स्थित एक आवास में नमाज पढ़ती महिलाएं । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। लाकडाउन में नमाजियों ने पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और मस्जिदों में निर्धारित संख्या में ही लोगों ने नमाज पढ़ी। अधिकतर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन

मुल्क में अमन व चैन के साथ ही कोरोना के खात्मे के लिए भी नमाजियों ने दुआ मांगी। नगर की सभी मस्जिदों में निर्धारित पांच की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ा। ईदगाह पर भी सन्नाटा पसरा था। न तो खेल खिलौनों की दुकानें सजी थी और न ही कोई गले मिलने वाला था। लोगों ने एक दूसरे को दूर से ही मुबारकबाद पेश किया। यहां तक की घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साये में नमाज पढ़ी गई। इमामबाड़ा स्थित हाशिम अंसारी के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत नमाज पढ़ी गई। हालांकि कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं भी दिखाई दी लेकिन त्यौहार की रौनक नहीं दिखाई दी। पूरे नगर में लोगों ने ईद की खरीदारी की। दीन दुखियों को दान भी दिया लेकिन सभी कुछ दूर- दूर से ही।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुल्क की बेहतरी और अमन शांति के लिए दुआ पढ़ी गई। बच्चों ने खूब धमाल मचाया। काफी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट, वैश्विक महामारी के चलते लगे लाकडाउन में क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में सोमवार को संपन्न हुआ।लोगों ने ईद की नमाजें अपने घर पर ही अदा की।मस्जिदें सूनीं पङी रही।लोगों ने दूर से ही आदाब अर्ज अस्लामवालेकुम का संबोधन कर एक दूजे को ईद की बधाई दी। अन्य वर्षों की भांति लोगों का गले मिलना, हाथ मिलाना पूर्णतया वर्जित रहा। जिगना, छानबे क्षेत्र के विजयपुर, नरोइया, हरगढ़, पकरी, बिहसड़ा, चितौली, नदिनी, नौगांव, गौरा, भावा, जरैला, गोगांव, मिश्रपुर, गोडसर सरपत्ती, सर्रोई, बिरोही, अकोढी, कोलेपुर वब खैरा आदि स्थानो पर सोमवार की सुबह लाकडाउन का पालन करते हुए लोगों ने मस्जिद व घरों मे ईद की नमाज पढ़ी। नमाज के वक्त में जिगना पुलिस विन्ध्याचल पुलिस गैपुरा चौकी के अलावा नायब तहसीलदार छानबे संतोष कुमार व क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा अन्य अधिकारी भ्रमण करते रहे। शेरवां, सोमवार को ईद के मुबारक मौके पर संन्नाटा पसरा हुआ था। लोगों ने अपने अपने घरों में नमाज अदा की। क्षेत्र में लठिया सहजनी में हाजी इद्रीश के कोरोना संक्रमित होने के कारण और भी लोग नहीं निकले थे। हालांकि इद्रीश अब ठीक हो चुका है। इद्रीश ने भी सोशल डिस्टेंसिंग में नमाज अदा की। चुनार, शासन प्रशासन के निर्देशो का पालन करते हुए सोमवार की सुबह रोजेदारों व समुदाय के अन्य लोगों ने ईद की नमाज अपने घरों में ही परिवार के सदस्यों के साथ अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नमाज के समय मस्जिदों के बाहर व सड़कों पर जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही।अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नायब तहसीलदार नटवर सिंह व कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा दलबल के साथ नगर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये। हलिया, थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में तथा घरों मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सोमवार को सुबह रोजेदारों ने ईद की नमाज अपने घरों में अदा की। साथ ही पांच की संख्या में मस्जिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। क्षेत्र के हलिया स्थित गौसिया मस्जिद, महुगड़, बबुरा कलां, पवारी खुर्द, राजपुर, अहुगी खुर्द, खम्हरिया, पिपरा, महेशपुर आदि गांव के मस्जिदों पर नमाज के समय बाहर व सडकों पर जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह एक प्लाटून पीएसी के साथ शांति व्यवस्था में लगे रहे। अहरौरा, लॉकडाउन के बीच नगर की मस्जिदें बंद पड़ी हुई दिखी। ऐसे में सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज घर की चारदीवारी में ही अदा की। कई जगहों पर ऑनलाइन नमाज पढ़ने का इंतजाम भी किया गया था। घर में ही मीठी सेवइयां तैयार करके एक-दूसरे को उपहार के रूप में भेंट की। ईदगाह और मस्जिद के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश चौबे तथा नगर चौकी प्रभारी संजय सिंह हमराहियों संग चक्रमण करते रहे। पड़री, क्षेत्र में ईद की नमाज लोगो ने घर मेें अदा की। क्षेत्र में पड़री, भरपुरा, कठिनई, धर्मदेवा, आदि लगभग एक दर्जन गांवों में शांति पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया। शांति व्यवस्था हेतु इलाकाई पुलिस दिनभर चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed