फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Effect of complaint on Chief Minister's Portal

मुख्यमंत्रह पोर्टल पर हुई शिकायत का असर

Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Effect of complaint on Chief Minister's Portal
शेरवां। मुख्यमंत्री पोर्टल पर तालाब पर हुए अतिक्रमण की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन जागा। तहसीलदार चुनार के द्वारा गठित चार सदस्यीय लेखपाल टीम ने बुधवार को क्षेत्र के खड़ेहरा गांव स्थित शीतला माता मंदिर के पास स्थित तालाब की पैमाइश की।
विज्ञापन

तालाब की पैमाइश के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। गांव निवासी रवि शंकर सिंह ने 6 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शीतला माता मंदिर के पास स्थित तालाब पर अतिक्रमण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। कुछ लोगों पर तालाब पाटकर पशु बांधने एवं तालाब की भूमि पर शौचालय बनवाये जाने की शिकायत दर्ज कराकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत पर तालाब के पैमाइश के लिए तहसीलदार चुनार नूपुर सिंह ने चार सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया था। बुधवार को दोपहर में पहुंची राजस्व टीम ने गांव के सरहद से तालाब के चारो तरफ सीमांकन किया। हल्का लेखपाल शीरिष सिंह ने बताया कि तालाब के सीमांकन की जांच कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी जाएगी। राजस्व टीम में क्षेत्रीय लेखपाल श्यामसुंदर सिंह, राहुल कुमार एवं प्रकाश वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed