{"_id":"662ec5bacadc6c118f0112b4","slug":"due-to-his-longing-for-a-son-the-maternal-uncle-got-the-child-stolen-from-his-friends-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-115552-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुत्र की लालसा में मामा ने ही साथियों से चोरी कराया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुत्र की लालसा में मामा ने ही साथियों से चोरी कराया बच्चा
विज्ञापन
मिर्जापुर। बच्चे की लालसा में मामा ने ही अपने दो साथियों के साथ बहन के पुत्र की चोरी कराई थी। बच्चे को पुलिस ने चोरी की घटना के 24 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मामा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक और गमछा बरामद भी किया गया है।
यह जानकारी एएसपी सिटी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी संदीप कुमार गोड़ अपनी पत्नी पूजा के साथ उसके मायके बंधवा गए थे। छह माह का पुत्र अपनी मां पूजा के साथ सोया हुआ था। बीते 25 अप्रैल की रात को सोते समय छह माह के बच्चा गायब हो गया। बच्चा नहीं मिलने से परिजन परेशान थे। संदीप ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने इस मामले की छानबीन के दौरान बीते 26 अप्रैल को सुबह बच्चा वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में एक खेत में आम के पेड़ के नीचे मिला। वहां से बच्चे को कछवां पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बच्चा चोरी करने वालों की तलाश में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कछवां कस्बा स्थित क्रिश्चियन तिराहा के पास से कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह की टीम ने तीन आरोपियों प्रभात उपाध्याय उर्फ छोटू निवासी बधवा थाना कछवां, जितेंद्र उर्फ छोटू निवासी बधवा थाना कछवां, सुजीत उर्फ सुड्डू निवासी वीरभानपुर थाना राजातालाब जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूजा का जितेंद्र वाराणसी के राजा तालाब के पास स्थित मकान में रहता है। उसका मुंबई में भी घर है। उसके पुत्र की मौत हो गई थी। पुत्र की लालसा में उसने बहन के पुत्र की चोरी की योजना बनाई। उसके साथी प्रभात उपाध्याय ने बच्चा चुराकर सुजीत को दी। सुजीत ने जितेंद्र को बच्चा दिया। पुलिस सक्रिय हुई तो बच्चे को खेत में छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त गमछा और बाइक भी बरामद कर ली गई है। जितेंद्र की योजना बच्चा चुराने के बाद उसे लेकर मुंबई जाने की थी। बच्चा बड़ा हो जाता तो पहचान मुश्किल हो जाती। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जितेंद्र ने अपने साथी सुजीत और प्रभात को बच्चा चोरी करने के लिए कहा था। सुजीत की बहन एक अस्पताल में स्टाफ नर्स है। पहले बच्चा अस्पताल से चोरी करने की योजना थी। तब तक उसकी बहन घर पर बच्चे के साथ आ गई। उसे लगा कि घर से बच्चा चोरी होगा तो पकड़े जाने पर मामला दब जाएगा।