फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dropping a boulder placed on a goods train track

मालगाड़ी गिराने को ट्रैक पर रखा बोल्डर

Tue, 07 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
चुनार और कैलहट के बीच में एक युवक ने सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर बोल्डर रखकर मालगाड़ी को गिराने का प्रयास किया।  सेना की वर्दी पहने आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

     कैलहट से चुनार के बीच में पोल संख्या 697/2018 के पास डाउन लाइन पर एक युवक बोल्डर रखकर भाग रहा था।

उसी दौरान सुबह नौ बजकर दस मिनट पर दिल्ली से वर्धमान जा रही मालगाड़ी पहुंची तो बोल्डर से इंजन टकरा गया। चालक ने इसकी सूचना कैलहट रेलवे स्टेशन अधीक्षक छांगुर राम को दी और बोल्डर रखने वाले युवक का हुलिया भी बताया।
विज्ञापन


  स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ चुनार को दी। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में उसने ट्रैक पर बोल्डर रखने की बात स्वीकार की, लेकिन               बोल्डर क्यों रखा, यह नहीं बताया। आरोपी कोतवाली चुनार के भरेहठा निवासी राम किशोर पुत्र जुगुल किशोर ने बताया कि उसका भाई सेना में नौकरी करता है। वह उसी की वर्दी पहने था। आरपीएफ ने आरोपी के विरुद्ध यात्रियों की जान जोखिम में डालने और सिग्नलको नुकसान पहुंचाने समेत   अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज  कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed