फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dr Ritu Garg, Director of Santushti Ayurvedic Medical College, Mirzapur arrested and sent to jail till March 1

Ayush scam case: यूपी एसटीएफ ने डॉ ऋतु गर्ग को किया गिरफ्तार, 13 मार्च तक के लिए जेल, ये है पूरा मामला

Wed, 01 Mar 2023 11:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मिर्जापुर की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय रमाकांत प्रसाद की अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
Dr Ritu Garg, Director of Santushti Ayurvedic Medical College, Mirzapur arrested and sent to jail till March 1
संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मिर्जापुर की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग का गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ ने डॉ ऋतु गर्ग को आयुष कॉलेज में एडमिशन के फर्जीवाड़े के मामले में 13 मार्च तक जेल भेज दिया है। बता दें कि डॉ. ऋतु गर्ग डॉक्टर संजय गर्ग की पत्नी हैं। डॉ. ऋतु गर्ग को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय रमाकांत प्रसाद की अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेजा गया। 

विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की तरफ से अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया मामले की अग्रिम विवेचना के दौरान डॉक्टर रितु गर्ग के खिलाफ मिले पर्याप्त साक्ष्य के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एसटीएफ ने गत 13 फरवरी को पूर्व आयुर्वेद निदेशक सत्यनारायण सिंह सहित 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जिस पर कोर्ट संज्ञान भी ले चुकी है। इन पर बिना नीट में सफल हुए 982 अभ्यर्थियों को आयुष कालेजों प्रवेश दिलाने का आरोप है। इस मामले की रिपोर्ट 4 नवम्बर 2022 को हजरत गंज में तत्कालीन निदेशक एसएन सिंह ने दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed