फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DPRO expressed displeasure over the slow pace of toilet construction

शौचालय निर्माण की धीमी गति पर डीपीआरओ ने जताई नाराजगी

Sat, 30 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
DPRO expressed displeasure over the slow pace of toilet construction
हलिया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को हलिया विकास खंड में शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। राजपुर व पवांरी खुर्द गांव पहुंचे डीपीआरओ अरविंद कुमार ने गांव में वित्तीय वर्ष 2019-20 में आवंटित एनएलओबी शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दर्जनों की संख्या में शौचालयों की स्थिति खराब पाई। बदतर हालत में पाए जाने पर उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि व सचिव को फटकार लगाई। निर्माण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। कहा निर्धारित समय बाद खराब प्रगति पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने पाया कि गांव में तैनात आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्य के प्रति रुचि नहीं ले रही हैं जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व साफ सफाई के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत के खाते में एक फूटी कौड़ी न होने पर उन्होंने हैरानी जताई। पूछे जाने पर प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर ने विकास कार्यों में खर्च होने की बात कही। डीपीआरओ ने पवारी खुर्द गांव में बन रहे पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार, एडीओ पंचायत पीयूष दुबे, राजा प्रसाद व मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed